शनिवार शाम चलाए गए अभियान में 23 गुंडों को पकड़ा गया। एमआईजी पुलिस ने आठ, लसूडिय़ा ने 11, विजयनगर तथा खजराना पुलिस ने दो-दो गुंडे पकड़े। इनमें बंटी पिता नगदीराम (आठ केस), छाबिया नाथ व भरत (पांच केस), सोनू पंडित (नौ केस), हेमराज (दो केस), रिंका उर्फ रितेश (17 केस), मोहनसिंह (14 केस), प्रताप भरोसे (10 केस), राहुल बौरासी (सात केस), सुनील (15 केस) शामिल हैं। एक हफ्ते की कार्रवाई में 100 से ज्यादा गुंडों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।