गुंडे ने डॉक्टर को पीटा : घटना दो- भंवरकुआं क्षेत्र में डॉ. किशोर पटेल निवासी पीपल्याराव की क्लीनिक में घुसकर गुंडे प्रदीप रोमी पिता गुरमीत सिंह निवासी विष्णुपुरी ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। उसने डॉक्टर से दस हजार रुपए मांगे। नहीं देने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दंपती को चाकू मारे : घटना तीन- खजराना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने शफीक खान निवासी दौलतबाग पत्नी शबनम निवासी राजीवनगर बड़ला को चाकू मार दिए। वे बाइक से साले अमजद के यहां से लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर हमला कर दिया। आरोप है हमलावरों में एक मुश्ताक पिता साबिर है।