विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> बीआरटीएस की बारीकियां 14 फरवरी को बताएंगे विशेषज्ञ

बीआरटीएस की बारीकियां 14 फरवरी को बताएंगे विशेषज्ञ

Amit Jaldhari | Feb 10, 2013, 12:35PM IST
 
 


इंदौर. बीआरटीएस के सफल संचालन, समन्वय और जिम्मेदारियां तय करने के लिए 14 फरवरी को शहर में कार्यशाला होगी। इसमें अहमदाबाद की सेप्ट यूनिवर्सिटी और विश्व बैंक की सहयोगी संस्था एमबार्क के विशेषज्ञ कॉरिडोर की सफलता के सूत्र बताएंगे। फिलहाल कार्यशाला का स्थान तय नहीं है। आयोजन अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लि. (एआईसीटीएसएल) और एमबार्क द्वारा किया जाएगा। विशेषज्ञों में सेप्ट से प्रोफेसर शिवानंद स्वामी और एमबार्क के कंट्री डायरेक्टर माधव पई शामिल होंगे। एआईसीटीएसएल के सीईओ के.वी.एस. चौधरी ने बताया कार्यशाला में जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, आईडीए, नगर निगम व संबंधित विभाग के अफसर भी भाग होंगे। कॉरिडोर की कमियां दूर करने के लिए विशेषज्ञ सुझाव देंगे। जिला प्रशासन ने तय किया है कि 1 अप्रैल से बीआरटीएस कॉरिडोर की बस लेन की शुरुआत कर दी जाए। यह सब कसरत उसी कड़ी में हो रही है।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment