सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त कोच में रतलाम डीआरएम लोकेश नारायण की सास भी थीं। उन्हें लेने स्टेशन पर डीआरएम की पत्नी रश्मि नारायण भी आई थीं। घटना की जानकारी रश्मि नारायण को लगी तो उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद हेड टीटीई महेंद्रसिंह गौतम व हरिशंकर सिंह को दी। तत्काल आरपीएफ कंट्रोल रूम मैसेज पहुंचा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सचिन भालौदे ने बताया सूचना के बाद कार्रवाई की गई।