इंदौर। लसूडिया के राजीव विहार आवास स्थित बहुचर्चित शिवानी दुष्कर्म एवं हत्याकांड मामले में गुरुवार और शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में विशेष जज सविता दुबे की कोर्ट में सुनवाई हुई।पहले दिन जहां शिवानी का पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम में शामिल एमवाय अस्पताल के डॉक्टर ए.के. रस्तोगी सहित पांच लोगों के बयान हुए।वहीं दूसरे दिन राजीव विहार आवास के लगभग सात रहवासियों के बयान दर्ज किए गए। इन सभी गवाहों ने मामले में जो चौंकाने वाले खुलासे किए उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। सात साल की मासूम शिवानी पर गोद लेने वाले माता-पिता ने जो जुल्म ढाए वो किसी इंसान के बूते की बात नहीं हैं। इतनी दरिंदगी तो सिर्फ हैवान ही दिखा सकते हैं।
(आगे की स्लाइड पर क्लिक पढिए गवाहों के बयान और उनसे झलकती दरिंदगी)