विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> आधी रात शिवानी के साथ होता था ओरल और एनल सेक्स

PICS : मासूम बेटी पर मां-बाप की रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, दिल मजबूत कर पढ़ें खबर!

2 of 16 Photos

जिला कोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को शिवानी हत्याकांड में गवाहों के बयान हुए। गुरुवार को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सहित पांच लोगों के बयान हुए। वहीं शुक्रवार को सात लोगों के बयान हुए। यह सभी शिवानी के पड़ोसी थे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ए.के. रस्तोगी का बयान सबसे अधिक चौंकाने वाला था। डॉक्टर ने शिवानी पर हुए अत्याचार की जो दास्तान कोर्ट को सुनाई उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। बयान देते समय खुद डॉक्टर रस्तोगी की आंखें नम हो गईं थीं। डॉक्टर रस्तोगी ने कोर्ट को बताया कि शिवानी के शरीर पर चोट के 31 निशान थे। यह सभी निशान डंडे से हुई पिटाई के थे। इतना ही नहीं उसके उसके साथ कई बार अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया था। रस्तोगी ने बताया कि शिवानी का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की टीम ने किया था। पोस्टमार्टम में शिवानी के शरीर पर चोट के 31 निशान मिले थे। जो उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर थे जिनमें गुप्तांग भी शामिल हैं। शिवानी के शरीर का रेडियोलॉजिकल परीक्षण कर 8 एक्सरे लिए गए थे। गुप्तांगों पर घावों को देखकर लग रहा था कि उसके साथ कई बार अप्राकृतिक सेक्स और सेक्सुअल असाल्ट किया गया था। उसका शव नीला पड़ गया था। उसके साथ दो तरह का दुष्कृत्य कई बार हुआ था। इसमें ओरल और एनल सेक्स होने की पुष्टि हुई थी।उसकी श्वास नली में मल व गैस पाई गई थी।


(आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए क्या कहा अन्य गवाहों ने)


 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment