छह साल की गोद ली हुई बच्ची को माता-पिता ने ही पीट-पीटकर मार डाला था। पड़ोसियों का कहना था कि उस रात को घर से ऐसी आवाजें आ रही थीं जैसे बच्ची का सिर जोर-जोर से दीवार पर पटका जा रहा हो। तीन बार उसकी चीख सुनाई दी... फिर खामोश हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर में चोट लगने, बेल्ट से पीटे जाने और श्वास नली में कुछ अटकने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट में बच्ची के साथ कई बार ज्यादती होना भी बताया गया था। पुलिस ने माता-पिता पर हत्या, ज्यादती और अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।