इंदौर। साल 2012 में यूं तो होश उड़ाने वाली कई खबरें सामने आईं, लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर में घटी कल्पना से परे एक घटना ने लोगों को सबसे अधिक हैरत में डाल दिया। शंकालु पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया। इसका खुलासा 16 जुलाई 2012 को तब हुआ था जब महिला ने तंग आकर जहर खा लिया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। 16 जनवरी को यानि की पति की करतूत के बारे में खुलासे के ठीक 6 माह बाद मामले की सुनवाई के दौरान महिला अपने पहले वाले बयान से मुकर गई थी। महिला का पति अभी भी जेल में है। शनिवार को इस मामले में हुई सुनवाई में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है।
(आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए 16 जनवरी को क्या कहा था और अब क्या कहा महिला ने)