इंदौर. बेटी को देह व्यापार में धकेलने पर उतारू मां के मामले में एसपी ऑफिस परिसर में हुए महिला-पुलिस ड्रामे की जांच में क्राइम ब्रांच के आरक्षक बशीर खान सहित अन्य के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। अब इन सब पर केस दर्ज करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। एसपी के मुताबिक तीनों, खासकर बेटी के बयान में पुलिसकर्मी बशीर सहित अन्य को दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट एडीशनल एसपी क्राइम मनोज राय को सौंप दी गई है। इन दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है इसके लिए विधि विशेषज्ञों की राय मांगी गई है। साथ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी मन बना चुकी है।
आगे की स्लाइड में पढि़ए बेटी की दर्दभरी दास्तां...