नई दिल्ली। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में आज जंतर-मंतर पर दोपहर एक बजे गौतम नवलखा, हरीश सुंदरम समेत कई मानवाधिकार विरोध दर्ज कराने पहुंचे। इनके साथ कश्मीर के भी 20-25 नौजवान हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर विरोध दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और शांति से सभा कर रहे लोगों का विरोध करना शुरू कर दिया। (Well Educated अफजल कैसे और क्यों बना आतंकी, पढ़िए उसकी कहानी)
भारी पुलिस बल के बीच दोनों पक्षों में पहले तो नोंक-झोंक हुई। इसके बाद झड़प शुरू हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा के मुंह पर कालिख पोत दी और उनकी पिटाई की। उन लोगों ने लड़कियों और महिलाओं को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और पिटाई भी की। (सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2005 में ही छीन लिया था अफजल से जीने का अधिकार)