विज्ञापन
 
Home >> Delhi >> New Delhi >> तीन कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्टेड रक्षा सौदों से संबंधित तीन कंपनियां होंगी ब्लैक लिस्टेड

तीन कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्टेड

रक्षा सौदों से संबंधित तीन कंपनियां होंगी ब्लैक लिस्टेड

Matrix News | Feb 16, 2013, 06:00AM IST
 
 

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली-!- अगस्तावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में शामिल बिचौलिया क्रिस्टीयन मिशेल पहले भी भारत के साथ रक्षा सौदों में दलाली में संलिप्त था। मिशेल ने फ्रांस की एक अदालत में 2002 में यह कबूल किया था कि डॉसाल्ट कंपनी ने भारत में मिराज जंगी विमान की लॉबिइंग करने के लिए एक लाख यूरो की दलाली ली थी। इस खबर के मिलते ही रक्षा मंत्री एके एंटनी देर शाम एंटनी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक रक्षा सौदों में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाली मिशेल की कंपनी ग्लोबल सर्विस ट्रेड, अगस्तावेस्टलैंड और डॉसाल्ट को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस पूरे प्रकरण में सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों को सामने रखने का निर्देश दिया है। इसी वजह से रक्षा मंत्रालय की ओर से अगस्तावेस्टलैंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। कंपनी को यह बताना होगा कि उसने हेलीकाप्टर सौदों में किसको, कब और कहां दलाली दी।
सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक एजेंसी इस मामले से जुड़े इटली के भी लोगों से पूरी रिपोर्ट लेगी और भारतीय दूतावास के भी लोगों से इस विषय में पूछताछ करेगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment