विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Police File New FIR In Anuradha Sharma Suicide Case

गीतिका की मां ने लिखा, तिल-तिलकर मरने से अच्‍छा है आज ही मर जाऊं!

1 of 6 Photos

नई दिल्ली । एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने आत्‍महत्‍या करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि '24 घंटे मेरी आंखों के सामने बेटी की तस्‍वीर नजर आती है। अपनी लाडली की याद में मैं तिल-तिलकर मर रही हूं। कल भी मुझे मरना है आज भी घुट-घुटकर मर रही हूं। बेहतर है कि आज ही मैं अपना जीवन समाप्‍त कर लूं।' उन्होंने अपने बेटे से मजबूत बनने को भी कहा है। 

सुसाइड नोट में अनुराधा ने अपने परिजनों से मीडिया से बातचीत न करने का अनुरोध भी किया। साथ ही उन्‍होंने पोस्‍टमार्टम के बाद शव को बिना घर लाए, सीधा श्‍मशान घाट ले जाकर दाह संस्‍कार कर देने की बात भी कही थी।

एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा के बाद उसकी मां अनुराधा शर्मा द्वारा आत्म‍हत्या कर लिए जाने से हरियाणा के पूर्व गृह राज्येमंत्री गोपाल कांडा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने कांडा और उसकी सहयोगी अरूणा चड्ढा के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्मतहत्यात के दुष्प्रे रण) एवं 34 (एक नीयत से कई लोगों द्वारा किया गया अपराध) के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया है। भारत नगर पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज किया है। अब कांडा के लिए फिलहाल जमानत पाने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गई हैं। अब कांडा के लिए क्या कानूनन तौर पर क्या –क्या मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, इसके बारे में भास्कर डॉट कॉम ने लीगल एक्सपर्ट से राय जानी।


वरिष्ठ एडवोकेट अमित साहनी के अनुसार, अनुराधा शर्मा के सुसाइड कर लेने और कांडा व अरूणा को मौत का जिम्मेदार ठहराने से उनकी लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अनुराधा की मौत से अदालत का रूख भी कांडा के प्रति कड़ा होना स्वाभाविक है। वहीं, अभियोजन पक्ष अनुराधा के सुसाइड नोट को गीतिका आत्महत्या केस में भी उसके खिलाफ बतौर दस्तावेज शामिल कर सकती है। इससे गोपाल कांडा को गीतिका शर्मा सुसाइड केस में जमानत मिलने में कठिनाई होगी। यही नहीं गीतिका केस में अगर गोपाल कांडा को जमानत मिल भी गई तो, उन्हें अनुराधा शर्मा सुसाइड मामले में भी जमानत पानी होगी, तभी वह जेल से बाहर आ सकते हैं।


उधर, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वह अनुराधा के शव का पोस्टेमार्टम कराएगी, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। अनुराधा ने अपने मरने से पहले लिखे दो पेज के सुसाइड नोट में गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चड्ढा को अपने परिवार को तबाह करने का कसूरवार बताया है।
 

 

16 फरवरी की खास खबरें

'खिलाड़ी' कुमार ने रचा इतिहास, फिल्‍मों ने कमाए 2000 करोड़

PHOTOS: उल्‍कापिंड से पौने 2 अरब का नुकसान, 1 लाख घर तबाह

राहुल ने बनाया मोदी को 'घेरने' का प्‍लान

यहां सेक्स-पेशाब करने पर भी लगता है टैक्स, सिगरेट न पीने पर सरकार वसूलती है पैसे

मर्डर से पहले अरुण जेटली से हुई थी पॉन्टी के भाई की बात!

'मेरी मौत की जिम्‍मेदार गीतिका की मौत है...'

हेलिकॉप्टर घोटाला: दलाल का पिता रहा है कांग्रेस पार्टी का करीबी!

LIVE: तूफानी शतक लगा कर गंभीर आउट, रोहित शर्मा का पचासा

सिपाही ने अपने ही थाने की कांस्‍टेबल की बेटी का किया बलात्‍कार

अनुष्का शंकर के बयान पर भड़कीं गिरजा देवी और मालिनी अवस्थी

RECORD : 486 करोड़ रु की मालकिन सेरेना बनीं सबसे बुजुर्ग टेनिस नंबर 1


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment