विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Delhi Police File Chargesheet In Ponty Chaddha Murder Case

पोंटी-हरदीप चढ्डा हत्याकांड: चार्जशीट दाखिल, सुखदेव नामधारी समेत 22 पर चली तलवार

1 of 5 Photos


नई दिल्ली। लीकर बैरन पोंटी चढ्डा और उसके भाई हरदीप चढ्डा हत्याकांड मामले में दिल्ली् पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। साकेत कोर्ट के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत में दायर चार्जशीट में पुलिस ने उत्ताराखंड अल्पलसंख्योक आयोग के बर्खास्तश चेयरमैन सुखदेव सिंह नामधारी और अन्य 21 आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्‍या की कोशिश, साजिश रचने, अपहरण, सबूत नष्ट करने, किसी की प्रोपटी में जबरन प्रवेश और अवैध रूप से बंदी बनाने समेत आईपीसी और आर्म्‍स एक्‍ट के विभिन्‍न प्रावधानों के तहत आरोप लगाए हैं।

अदालत ने आरोप पञ पर संज्ञान लेते हुए दिल्‍ली पुलिस की क्राईम ब्रांच को निर्देश दिए है कि वह नामधारी और गिरफ्तार अन्‍य 10 आरोपियों को 19 फरवरी को उसके सामने पेश करे। पुलिस ने इस मामले में अपने केस को मजबूत बनाने के लिए 110 सरकारी गवाह बनाए हैं। आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दे दी गई है।


गुरप्रीत चडढा उर्फ पोंटी चडढा के छतरपुर स्थित फार्म हाउस में दोनों ने एक दूसरे पर गोलियां बरसा दीं, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। पोंटी के शरीर में १२ गोलियां लगी थीं। दोनों भाई ने अपने बीच चल रहे प्रॉपर्टी और कारोबार के बंटवारे विवाद को सुलझाने के लिए यहां मीटिंग बुलाई थी। इसी दौरान यह विवाद हुआ था।

घटना में करीब ४० राउंड फायरिंग हुई। हरदीप ने फार्म हाउस में कुछ लोगों को भी बुलाया था, जोकि एक स्कॉबर्पियो में आए थे। चडढा परिवार के रिश्ते्दार और करीबी फार्म हाउस पहुंच गए हैं। मौका-ए-वारदात के दौरान कई और लोग भी यहां मौजूद थे। इस घटना से एक दिन पहले यानि शुक्रवार रात को भी इसी फार्महाउस में एक पार्टी हुई थीं, जिसमें भी दोनों भाईयों के बीच काफी झगडा हुआ था।

 

16 फरवरी की खास खबरें

RECORD : 486 करोड़ रु की मालकिन सेरेना बनीं सबसे बुजुर्ग टेनिस नंबर 1

 


 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment