विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> VVIP Helicopter Deal: Vigilance Commission Is Also Monitoring The Case, Reports Cite From Defense Ministry

VVIP हेलीकॉप्टर सौदा: सर्तकता आयोग भी कर रहा है निगरानी, रक्षा मंत्रालय से रिपोर्ट तलब

1 of 7 Photos

नई दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने इटली की कंपनी के साथ 3600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में कथित अनियिमितताओं के बारे में रक्षा मंत्रालय से रिपोर्ट तलब की है। सीवीसी सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी से इस सौदे में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर रिपोर्ट मांगी गई है। सीवीसी को भेजी शिकायत में सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर सौदे में भ्रष्टाचार के बारे में सीवीसी को शिकायत मिली है, जिसे सामान्य प्रक्रिया के तहत मंत्रालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी को भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आयोग को अभी तक इस बारे में जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।

मुख्य सतर्कता अधिकारी को सीवीसी से भेजी गई शिकायत पर अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने अथवा आवश्यक कारवाई के लिए अधिकतम चार माह का समय मिलता है। सूत्रों ने हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी या शिकायतकर्ता का नाम बताने से इंकार किया। सूत्र ने कहा कि इस सौदे में जारी विवाद की वजह से वह इस पर और कुछ नहीं बता सकते। सीवीसी इसके अलावा इस मामले की सीधी जांच पर भी विचार कर रहा है। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रदीप कुमार इस विवादास्पद सौदे पर दस्तखत के समय रक्षा सचिव थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने अधिकारियों को इस मामले की स्थिति की नियमित आधार पर निगरानी को कहा है।
 

ये भी पढ़ें

जद(यू) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा- आइटम गर्ल देख कर डोलता है मन, किसी का भी तप हो जाएगा भंग

11 नेता और धर्मगुरु: जिनके बयान करते हैं बवाल!

दिल्‍ली गैंगरेप पीडि़ता पर बयान को गलत साबित करने वाले को 50 लाख इनाम देंगे आसाराम बापू

मुश्किल में रामदेव? सीबीआई करेगी गुरु के गुम होने की जांच

 

17 फरवरी की खास खबरें

तेंडुलकर की गेंद से चकनाचूर हुआ शीशा, वीरू को लगा नजर का चश्‍मा

मोदी से बातचीत करना चाहते हैं हबीबुल्ला, गुजरात सरकार ने नही दिया जवाब

कल से साफ रहेगा मौसम, 25 से 30 फीसदी महंगी हुई फल-सब्जियां

अगले चुनाव में अपने कैंडिडेट उतारेंगे रामदेव!

हाफिज सईद की धमकी, कश्‍मीर से लौटेगी भारतीय सेना
ये हैं 4000 से 7000 रुपये की रेंज में स्‍मार्टफोन

ज्यादा सीटें आईं तो राहुल होंगे पीएम पद के दावेदार, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष नाराज

अगले चुनाव में अपने कैंडिडेट उतारेंगे रामदेव!

काटजू ने कहा अरब का इत्र भी नहीं छुपा सकता मोदी के दाग, विवेक ओबराय ने किया मोदी का समर्थन

‘इटली में सोनिया गांधी की बहनों को भी दिया गया हेलीकॉप्टर की दलाली का पैसा’

पीएम बनना चाहती हैं बसपा सुप्रीमो मायावती

VVIP हेलीकॉप्टर सौदा: सर्तकता आयोग भी कर रहा है निगरानी, रक्षा मंत्रालय से रिपोर्ट तलब


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment