नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा पर साइबर हमला हुआ है। हैकरों ने फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगडिय़ा का फेसबुक पेज अपने कब्जे में ले लिया है। अपने तीखे भाषण से आमतौर पर सुर्खियां बटोरने वाले प्रवीण तोगडिय़ा का नियंत्रण भी अपने पेज पर नहीं रहा। ऐसी सूरत में प्रवीण तोगडिय़ा ने पुलिस के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।