विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Shootout In Delhi Rohini Court

'अगर तुमने उसे नहीं मारा तो मैं तुम्हें मार दूंगा'

Shahnawaz Malik | Feb 20, 2013, 18:35PM IST
 
 

 

नई दिल्ली। नई दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में बुधवार की दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारा गया युवक नवीन कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था। उसपर हत्या का आरोप था जबकि गोली मारने वाला मुकेश है। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद कांस्टेबल अनुराग ने नवीन को बचाने की कोशिश की, तो मुकेश ने कांस्टेबल को भी गोली मार दी। गोली कांस्टेबल अनुराग के पैर में लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकेश के पास से पुलिस ने दो कट्टा बरामद कर लिया है।
बताया जाता है कि नवीन की हत्या करवाने में नरेला के अश्विनी गैंग का हाथ है। हालांकि अश्विनी और उसकी गैंग के सभी साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिर भी उसने किसी तरह यह मैसेज मुकेश तक पहुंचाया कि अगर वह नवीन की हत्या नहीं करता है, तो वह उसको मार देगा। अश्विनी गैंग की दहशत की वजह से मुकेश ने कोर्ट में उस वक्त गोली मारी, जब वह पेशी के लिए जा रहा था। अश्विनी और नवीन के बीच दुश्मनी के क्या कारण थे, फिलहाल इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। लेकिन जिस तरह राजधानी के एक कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई, उससे सनसनी मची हुई है।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment