विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> New Delhi >> News >> Custom Recovered 77 Kg Silver At IGI Airport, Smuggler Arrested

आईजीआई एयरपोर्ट पर 77 किलो चांदी बरामद, इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाई तस्करी

अनूप कुमार मिश्र | Feb 22, 2013, 18:35PM IST
 
 


नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए कस्टम विभाग की एयर प्रिवेंटिव यूनिट ने 77.067 किलो चांदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ये आभूषण बैंकाक से आने वाली कैथे पेसिफिक एयरलाइंस की फ्लाइट से आईजीआई एयरपोर्ट लाए गए थे। कस्टम विभाग की आयुक्त नीता लाल के मुताबिक, शाकिर खान नामक हवाई यात्री लाइट सं या सीएक्स-751 से गुरुवार रात टर्मिनल थ्री पहुंचा था। शाकिर अराइवल हाल स्थित बैगेज बेल्ट से अपने दो रजिस्टर्ड बैगेज लेकर ग्रीन चैनल से बाहर निकलने लगा।

शाकिर को शक के आधार पर एयर प्रिवेंटिव यूनिट के अधिकारियों ने जांच के लिए रोका। बैगेज के एक्स-रे के दौरान उसके भीतर भारी तादाद में आभूषणों की आकृति दिखाई दी। जिसके बाद बैग को खोल कर जांच की गई। जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने बैगेज के भीतर से करीब 77.07 किलो चांदी के आभूषणों को बरामद किया। बरामद किए गए आभूषणों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 37 लाख रुपए आंकी जा रही है। कस्टम अधिकारियों ने शाकिर खान को कस्टम एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कस्टम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सोने और चांदी में इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोत्तरी के बाद आईजीआई एयरपोर्ट से आभूषणों की तस्करी की आशंका बढ़ गई थी। तस्करी के प्रयासों को नाकाम करने के लिए कस्टम की एयर प्रिवेंटिव यूनिट को खास तौर पर सचेत कर दिया गया था।

 

 

22 फरवरी की अन्य महत्वपूर्ण:
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment