विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> समलैंगिक रिश्तों को चर्च का 'आशीर्वाद'

समलैंगिक रिश्तों को चर्च का 'आशीर्वाद'

BBC Hindi | Jul 11, 2012, 14:46PM IST
 
 




अमरीका के छह राज्यों और कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट में समलैंगिक-विवाह को वैधानिक दर्जा दिया गया है



इपिस्कपल चर्च अमरीका में समलैंगिक संबंधों को आशीर्वाद देने वाला अमरीका का सबसे बड़ा सम्प्रदाय बन गया है.


इंडियानापोलिस, इंडियाना स्थित चर्च की साधारण बैठक में इस नीति को भारी मत के साथ मंजूरी दी गई.


चर्च के अधिकारियों ने एक नई रस्म पर जोर दिया जिसमें प्रार्थना करना, कसम खाना और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाना शामिल है.


बहुमत से मंजूरी

यूएस इपिस्कपल चर्च, 7.7 करोड़ सदस्यों वाले एंग्लिकन-कम्यूनियन का हिस्सा है जिसके उपासकों की संख्या लगभग बीस लाख है.


मंगलवार को इपिस्कपल चर्च हाउस के लगभग 80 प्रतिशत सदस्यों ने समलैंगिकों के लिए परामर्श सेवा शुरु करने के पक्ष में मत दिया.


ये प्रायोगित तौर पर फिलहाल तीन वर्ष के लिए शुरु किया जा रहा है.


एक दिन पहले ही हाउस ऑफ बिशप्स ने भी इसी तरह की रस्म को अपनी मंजूरी दी थी.


इपिस्कपल पादरी रेव रसेल कहते हैं, ''मेरा मानना है कि इपिस्कपल चर्च विवाह की गुणवत्ता के मुद्दे से जुड़ा रहेगा और इसमें हमारे भाई-बहन भी शामिल होंगे जो विवाह की गुणवत्ता को कम करने के बजाए इसे बढ़ाएंगे.''


लेकिन इस नीति का विरोध करने वालों का कहना है कि ये समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने के बराबर है जिसके पीछे कोई आध्यात्मिक तर्क नहीं है.


इपिस्कपल चर्च के कानून और 'बुक ऑफ कॉमन प्रेयर' में विवाह का मतलब एक स्त्री और पुरुष का मेल बताया गया है.


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment