Home >> Politics >> Political Parties >> Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) >> Dad Names Successor, Elder Son Alagiri Shows Displeasure
नाराज अलागिरी बोले, डीमके कोई मठ नहीं
Agency
| Jan 04, 2013, 13:33PM IST

करुणानिधि द्वारा स्टालिन को उनका उत्तराधिकारी बनाए जाने की घोषणा के बाद उनके बड़े पुत्र और केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की नाराजगी सामने आ गई है। चेन्नई एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि डीएमके कोई मठ नहीं हैं और करुणानिधि का स्टालिन को उत्तराधिकारी बनाने की बात पार्टी पर पूरी तरह से लागू नहीं होती।
कुछ साल करुणानिधि ने भी उनके बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर पूछे सवाल पर उत्तर देते हुए यही कहा था कि डीएमके कोई मठ नहीं हैं।
अलागिरी ने इस संबंध में पूछे गए अन्य प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया और एयरपोर्ट से चले गए। शुक्रवार को ही करुणानिधि ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के सामने स्टालिन को पार्टी का कार्यभार सौंपने की बात कही थी। करुणानिधि की इस घोषणा का वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया था।
करुणानिधि के बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर अलागिरी और स्टालिन में मतभेद जगजाहिर थे। ऐसे में करुणानिधि की इस घोषणा पर अलागिरी की टिप्पणी का इंतजार किया जा रहा था।




