फ्लोरिडा के एक जीवाश्म विक्रेता ने अदालत में स्वीकार किया है कि वो डायनासोर की हड्डियों और जीवाश्म तस्करी करता था. इनमें मंगोलिया के उस टिरेनोसॉरस के कंकाल की तस्करी भी शामिल है जो सात करोड़ साल पुराना है. न्यूयॉर्क की एक अदालत में ऐरिक प्रोकोपी ने बयान दिया कि उन्होंने मई में अवैध रुप से मंगोलिया से आयात किए गए इस कंकाल को दस लाख डॉलर से भी ज्यादा की रकम में नीलाम कर दिया. जून में मंगोलिया से कंकाल के चोरी होने की सूचना मिलने के बाद अमरीकी अधिकारियों ने हड्डियों को जब्त कर लिया था. अदालत में सुनवाई के दौरान ऐरिक प्रोकोपी ने इस आरोप का बचाव नहीं किया. अंदर की स्लाइड में देखें ....