विज्ञापन
 
 
 

यूपी में दूसरे चरण के लिए थम जाएगा प्रचार अभियान

 
Source: BBC Hindi   |   Last Updated 14:53(09/02/12)
 
 
 
| Email  Print Comment
 


up election

उत्तर प्रदेश विधान सभा के दूसरे चरण का मतदान शनिवार को होना है


उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कार्य गुरुवार शाम समाप्त हो जाएगा. इस चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ ज़िलों की 59 सीटों पर शनिवार को मतदान होंगे जिसमें कुल 1,099 प्रत्याशी अपनी क़िस्मत आजमा रहे हैं. दूसरे चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ और बलिया ज़िलों में मतदान होना है. इस चरण में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है जिनमें 31 मौजूदा विधायक और चौबीस पूर्व मंत्री भी शामिल हैं.

रिकॉर्ड मतदान

इससे पहले बुधवार को हुए पहले चरण के चुनाव में ख़राब मौसम के बावजूद रिकॉर्ड 62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पहले चरण में 55 सीटों के लिए वोट डाले गए और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की ख़बर नहीं मिली. ज़्यादा मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष प्रचार अभियान भी चलाया हुआ है और पहले चरण में हुए भारी मतदान में उसका प्रभाव भी देखने को मिला है. इस बीच छठे चरण के लिए आज नामांकन करने का आख़िरी दिन है. इस चरण में सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा मंडलों के 13 ज़िलों में मतदान होना है.
 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 


Copyright © 2011-12 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.