विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Fiat Abarth 500 Cabriolet Advertisement Pics

PICS: इस ऐड में एक टॉपलेस लड़की के बदन पर बिच्छु देख दंग रह गई दुनिया

dainikbhaskar.com | Dec 11, 2012, 22:53PM IST
 
 


भारतीय अर्थव्यवस्था में विज्ञापन की दुनिया काफी पुरानी है। जैसे-जैसे नई-नई कंपनियां भारत में आईं, उन्होंने एक के बाद एक नए प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च करने शुरू कर दिए। इन प्रोडक्ट्स की सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनियों ने ऐड का सहारा लिया। इसके तहत कई इनोवेटिव ऐड तैयार कर भारतीय दर्शकों को दिखाया गया। इनमें से कई ऐड सकारात्मक और कई नकारात्मक रूप से भारतीय उपभोक्ताओं पर असर छोड़ने के लिए जाने जाते हैं।

ग्राहकों को प्रभावित करने के लिए ऐड के बदलते ट्रेंड के बीच कंपनियां अलग-अलग तरह के ऐड बना रहीं हैं। जैसे किसी डियो के ऐड में आपने देखा होगा कि एक युवक जैसे ही अपनी बॉडी पर डियो लगाता है वैसे ही न जाने कहां-कहां से लड़कियां की भीड़ लग जाती है उसके पास। कुछ नया करने की होड़ में ऐसा ही एक विज्ञापन इटली की ऑटोमोबाइल कंपनी फिएट ने बनाया है।

 

फिएट ने यह विज्ञापन अपनी लोकप्रिय कार अबार्थ के लिए बनाया है। इसमें एक बिकिनी गर्ल को दिखाया गया है जो ऐड के अंत तक टॉपलेस हो जाती है। इसके बाद देखने वालों के होश उठ जाते हैं। फिएट अबार्थ 500 का नया कॉमर्शियल ऐड इंटरनेट से लेकर दुनिया भर में धूम मचा रहा है। यू-ट्यूब पर इस भी इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख और डाउनलोड कर चुके हैं।

फिएट के इस नये विज्ञापन में रोम की मशहूर मॉडल कैट्रिनल मेंगिया (Catrinel Menghia) ने काम किया है। ऐड में दिखाया गया है कि बिकनी में एक लड़की रेत में लेटी हुई है। उसके शरीर पर एक बिच्छु रेंगता है लेकिन इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिच्छु के शरीर पर चढ़ जाने के बाद भी लड़की आराम से लेटी रहती है। इसी बीच वहां से फिएट अबार्थ 500 कार गुजरती है और लड़की चौंक कर उठ जाती है। 

इतना ही नहीं, कार और लड़की के बीच तारतम्यता दिखाने के लिए भी ऐड में क्रिएटिविटी दिखाई गई है। जैसे ही बिच्छु के डंक मारने से लड़की की ब्रा खुलती है वैसे ही अबार्थ कार के ऊपर का हिस्सा भी खुल जाता है। ऐड के अंत में लड़की अपने अन्त:वस्त्र को फेकते हुए फिएट की उस कार की ओर दौड़ पड़ती है। इटली की कंपनी फिएट इस तरह के कई विज्ञापन पहले भी बना चुकी है।

आगे की स्लाइड पर क्लिक कर तस्वीरों और वीडियो में देखें फिएट अबार्थ 500 के इस हॉट विज्ञापन को।
 

आपकी राय

 

क्या अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए कंपनियों को इस तरह का सेक्सी और हॉट विज्ञापन बनाना चाहिए? कमेंट बॉक्स में लिखकर दें अपनी राय।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment