सोने-चांदी के भाव में आई तेजी
बिजनेस ब्यूरो | Dec 08, 2012, 02:36AM IST

नई दिल्ली - नीचे दाम पर मांग निकलने से शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 210 रुपये की तेजी आकर भाव 31,550 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। इस दौरान चांदी की कीमतों में 700 रुपये की तेजी आकर भाव 61,700 रुपये प्रति किलो हो गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीचे भाव में निवेशकों की बिकवाली बनी रहने से सोने का भाव घटकर 1,697 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया जबकि 6 दिसंबर को इसका भाव 1,700 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। इसी तरह से चांदी का भाव भी इस दौरान 33.03 डॉलर प्रति औंस से घटकर 32.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया।






