क्या आपको पता है कि दुनिया की किस मूवी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। अब तक कितनी कमाई कर चुकी है दुनिया की सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाली मूवी। नहीं, तो अब आप जान लीजिए की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी की झोली में अब तक 1391 करोड़ रुपये आ चुके हैं। जेम्स कैमरून द्वारा तैयार इस मूवी का नाम अवतार है। 'दूसरी दूनिया' को लेकर बनी इस मूवी की अभी भी कमाई बदस्तूर जारी है।
जी हां, अवतार ही विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में टाइटेनिक का रिकॉर्ड तोड़ा है। अवतार विज्ञान आधारित एक 3डी मूवी है। इससे पहले तक 921 करोड़ फिल्म रेवेन्यू के साथ टाइटेनिक ही पहले पायदान पर थी। गौरतलब है कि टाइटेनिक को 1997 में रिलीज किया गया था। इसे भी नामी निर्माता जेम्स कैमरून ने ही बनायी थी।