सोनिया गांधी ने कुछ यूं लगायी बीजेपी को लताड़
dainikbhaskar.com
| Oct 30, 2012, 19:08PM IST

सोनिया ने कहा कि हिमाचल में कुछ भी विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में विकास की रफ्तार ज्यादा थी। उन्होंने सवाल किया कि कहां गए हजारों करोड़ रुपये जो केंद्र ने हिमाचल में भाजपा सरकार को दिए। केंद्र ने हमेशा हिमाचल को आर्थिक मदद दी।
भाजपा सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। एफडीआई पर बीजेपी भ्रम फैला रही है। बढ़ती महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार कदम उठा रही है। हमें महंगाई का अहसास है।
सोनिया ने कहा कि विपक्ष आज भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। जबकि हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। जबकि बीजेपी ने भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की है। लोकपाल बिल पास नहीं होने देने के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने वैट कम नहीं किया। यदि वैट कम होता इसका लाभ आम आदमी को मिलता। महंगाई के लिए राज्य सरकारें भी जिम्मेदार हैं।






