अमरीका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंध के कारण ईरान को अपने तेल का निर्यात करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस परेशानी के कारण उसका चीन को तेल निर्यात घट गया है जिससे भारत पहली बार ईरान से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाला देश बन गया है।
अमेरिका ने दुनियाभर के देशों से कहा है कि वो ईरान से तेल न खरीदें इसके लिए किसी दूसरे विकल्प की तलाश करें। यह खबर ऐसे समय में आई है जब यूरोपीय यूनियन के आयुक्त केरी दी गुश्त भारत की यात्रा पर आए हैं।
हांलाकि भारत को इस बैन के कारण तेल के भुगतान में समस्या आ रही थी लेकिन बाद में भारत ने इसका भी हल निकाल लिया। ईरान भारत का एक बड़ा सहयोगी रहा है और तेल के अलावा भारत से भी बड़ी मात्रा में बासमती चावल, कॉटन और दूसरी चीजों का निर्यात ईरान को किया जाता है।
Related Articles: