हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजारों में सुस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है कल रात अमेरिकी शेयर बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुए लेकिन एशियाई बाजार रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई में मिडकैप पौने एक फीसदी और स्मालकैप तकरीबन एक फीसदी ऊपर बने हुए हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स में रियलिटी, आईटी और टेक सेक्टर को छोड़कर शेष सभी सेक्टर ग्रीन जोन में बने हुए हैं।
सुबह 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 19.85 अंक बढ़कर 17,850 और एनएसई का निफ्टी 5.40 अंक ऊपर आकर 5417 पर बना हुआ था।