गूगल पर आप यदि ये टाइप करें कि 2012 में दुनिया खत्म हो रही है तो आपको इससे संबंधित करीब करीब दो अरब संदर्भ मिल जाएंगे. यही नहीं हॉलीवुड और दुनिया भर में किताब की दुकानों में भी इससे संबंधित किताबें भरी पड़ी हैं.
आँधी, तूफान, बाढ़, ग्रहों की टकराहट, सौरमंडल की विनाशकारी घटनाएं इस तरह के सभी प्रमाण इन किताबों में मिल जाएंगे कि माया सभ्यता के लोगों को किन-किन चीजों की जानकारी थी. और अब 21 दिसंबर 2012 की वो तारीख भी आ गई जब पाँच हजार साल पुराना माया कैलेंडर खत्म हो जाता है और प्रबल आशंका थी कि इस दिन दुनिया खत्म हो जाएगी और इसके बाद की तारीख को देखने वाला कोई नहीं होगा.
अंदर की स्लाइड पर क्लिक करें और जानें क्या दुनिया का हाल...