विज्ञापन
 
 
 

अब कॉलेज में आईफ़ोन फ़ोटोग्राफ़ी पर कोर्स

 
Source: BBC Hindi   |   Last Updated 04:15(06/02/12)
 
 
 
| Email  Print Comment
 


आईफ़ोन ने बाज़ार पर किस कदर कब्ज़ा किया हुआ है ये तो जगज़ाहिर है. अब ब्रिटेन में एक कॉलेज आईफ़ोन सा जुड़ा कोर्स शुरु करने की योजना बना रहा है.

आईफ़ोनियोग्राफ़ी नाम के इस कोर्स का मकसद ये सिखाना है कि कैसे आईफ़ोन से बेहतरीन तस्वीरें खींची और प्रोसेस की जाएँ.

लंदन के केनसिंग्टन एंड चेल्सी कॉलेज के इस कोर्स को ब्रिटेन में अपनी तरह का पहला पाठ्यक्रम बताया जा रहा है.

कॉलेज का कहना है कि आईफ़ोन रखने वाले कई लोग इसके कैमरे का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते.पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थी आईफ़ोन और कुछ ऐप्लीकेशन्स के इस्तेमाल से नई तस्वीरें खीचेंगे.

मार्च में शुरु होने वाले कोर्स में विद्यार्थियों को अपना आईफ़ोन लाना होगा.

कॉलेज में ट्यूटर और फ़ोटोग्राफ़र रिचर्ड ग्रे कहते हैं, "सही हुनर और तकनीक की मदद से आईफ़ोन बहुत ही सृजनशील यंत्र साबित हो सकता है. अब बेहतरीन तस्वीरों के लिए आपको महंगे या जटिल उपकरणों की ज़रूरत नहीं है. आईफ़ोन से आप तस्वीर खींचकर, उसे प्रोसेस करके ऑनलाइन डाल सकते है...चाहे इस दौरान आप बस से अपने घर लौट रहे हों."

पाठ्यक्रम के तहत फ़्रेम बनाने के मूल नियम, रंग और रोशनी का तालमेल और ऐडिटिंग सिखाई जाएगी. इस कोर्स में बाद में दूसरे एंड्रॉयड फ़ोन भी शामिल किए जा सकते हैं.

 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 


Copyright © 2011-12 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.