विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> किंगफिशर की उड़ान अब और डगमगाई

किंगफिशर की उड़ान अब और डगमगाई

बिजनेस ब्यूरो | Dec 12, 2012, 02:24AM IST
 
 


लेकिन शेयरों में तेजी
मुंबई - खाड़ी स्थित इतिहाद एयरवेज के साथ 48 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री का करार होने की चर्चाओं से किंगफिशर एयरलाइंस का शेयर भाव मंगलवार को बीएसई में 5 फीसदी के अपर सर्किट को छूकर 15.67 रुपये पर बंद हुआ। (प्रेट्र)
किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें घटने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम में किंगफिशर एयरलाइंस को लीज पर विमान देने वाली कंपनी के साथ-साथ सर्विस टैक्स विभाग ने भी उसे करारा झटका दिया है।


जहां एक ओर अमेरिका स्थित लीजिंग कंपनी आईएलएफसी ने किंगफिशर एयरलाइंस को पट्टे पर दिए गए चार विमानों को अब वापस ले लिया है, वहीं दूसरी ओर सेवा कर विभाग ने इस एयरलाइंस के एक विमान को जब्त कर लिया है। इस तरह पांच विमान एक ही झटके में किंगफिशर के हाथ से निकल गए हैं।


हालांकि, न तो किंगफिशर और न ही आईएलएफसी (इंटरनेशनल लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन) की ओर से अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया आई है। सूत्रों ने बताया कि लीज रेंटल अदा न करने के चलते आईएलएफसी ने किंगफिशर एयरलाइंस से चार एयरबस विमानों को अब वापस ले लिया है जो लीज पर दिए गए थे।


इस बीच, सर्विस टैक्स विभाग ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि उसने किंगफिशर एयरलाइंस  के एक 'एटीआर विमानÓ को जब्त कर लिया है। इस विभाग का कहना है कि किंगफिशर एयरलाइंस ने 63 करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स की अदायगी में डिफॉल्ट किया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment