PICS: इस हैरतंगेज 'कारनामे' के आगे बौनी पड़ जाती हैं देश की बाकी पार्टियां
Agency | Dec 03, 2012, 12:40PM IST

पिछले पांच वर्ष में देश के 10 प्रमुख राजनीतिक दलों की कर मुक्त आय करीब 2,490 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। इस अवधि में कांग्रेस की कर मुक्त आय भाजपा से दोगुनी रही। हिसार के आरटीआई कार्यकर्ता रमेश वर्मा ने आयकर विभाग से प्रमुख राजनीतिक दलों के आयकर रिटर्न के आधार पर टैक्स-फ्री इनकम के बारे में जानकारी मांगी थी।
वरिष्ठ अधिवक्ता ललित के झा ने बताया कि देश के राजनीतिक दलों को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 13-A के तहत टैक्स में छूट मिली हुई है। हालांकि उन्हें 20 हजार रूपये से अधिक आय या चंदा लेने पर इसका लेखा-जोखा (बुक ऑफ अकाउंट) रखना होता है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें किस पार्टी की कितनी रही टैक्स-फ्री इनकम।
(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)






