विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> Limousine Chevrolet Corvette Interior Photos

दुनिया की सबसे लग्जरी CAR, बियर बार से लेकर कैबरे डांस तक है इसके अंदर

dainikbhaskar.com | Dec 10, 2012, 17:32PM IST
 
 


दुनिया में दौलतमंदों की कमी नहीं है और इन दौलतमंदों में कारोबारी दुनिया के दिग्गजों की अलग पहचान है। अपनी कंपनियों को शीर्ष तक पहुंचाने वाले इन दिग्गजों की निजी ज़िंदगी भी किसी जन्नत से कम नहीं होती है। इनकी इस जिंदगी में करोड़ों की तनख़्वाह, महल की तरह दिखने वाले शानदार घर और हमेशा ख़बरों में रहने वाले उनकी विलासिता के किस्से सभी कुछ ख़ास हैं, लेकिन देश के गिने-चुने इन दिग्गजों के सवारी के शौक़ भी निराले हैं किसी को करोड़ों की कारें पसंद हैं तो कोई अपनी सादी जिंदगी जीता है और उसी तरह उसकी गाड़ी भी एकदम साधारण सी है।

 

(दुनियाभर का ताजा हाल जानने के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें)


दौलतमंदों की लिस्ट में शामिल अंबानी-माल्या और बिल गेट्स जैसे कारोबारी सितारों के कारों के काफिले में एक से बढ़कर एक महंगे विदेशी ब्रांड शामिल होते हैं। हालांकि, यहां हम आपको इन दौलतमंदों की एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके अंदर का नजारा किसी लग्जरी घर से कम नहीं है। यह कार है Limousine Chevrolet Corvette।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स के कारों के काफिले में भी यह कार शामिल है। हालांकि, इसके अलावा भी गेट्स के पास कई कारें हैं। इनमें सबसे फेमस कारों में से एक 1988 पोर्शे कूपे भी शामिल है। इस कार को अमेरिकी सड़क पर चलाने के लिए गेट्स को उस समय अमेरिका के तत्कालीन प्रेसीडेंट बिल क्लिंटन से भी अनुमति लेनी पड़ी थी। गेट्स की बाकी कारों में 1998 Lincoln Continental, 1999 Porsche 911 Convertible और Ford Focus भी शामिल है।

लग्जरी ऑन रोड के कॉन्सेप्ट पर बनी Limousine Chevrolet Corvette में एक से बढ़कर एक लग्जरी फीचर्स दिए हैं। इसका इंटीरियर किसी भी आलीशान महल के लग्जरी कमरे से कम नहीं है। इसमें कम्यूनिकेशन के सारे स्ट्रांग फीचर्स दिए गए हैं। बार से लेकर गुड सीटिंग अरेंजमेंट और कूल लाइटिंग इस कार की शान कई गुना बढ़ा देती है।

आगे की स्लाइड में हम दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान की इस कार के साथ ही इसके अलग-अलग कस्टम डिजाइनों के अंदर की सिर्फ तस्वीर दिखा रहे हैं। इन कस्टम डिजाइनों को इस कार का मालिक अपने हिसाब से अपने कार के अंदर इंस्टाल करा सकता है।


 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment