कंपनियों ने खोला सस्ती कारों का बाजार
नई दिल्ली. सरकार के कुछ फैसलों से महंगाई की मार झेल रही जनता को कार बाजार कुछ राहत देने की कोशिश कर रही है। सरकार जहां शादियों में चाय-पकौड़े से ज्यादा कुछ सर्व नहीं करने के लिए कानून बनाने पर विचार कर रही है, वहीं त्योहारी सीजन से पहले कार बनाने वाली कंपनियां कम बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर कई प्रॉडक्ट लॉन्च कर रही हैं।
मारुति सुजुकी की नई ऑल्टो 800सीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे कम कीमत वाली एसवीयू और मर्सिडीज बेंज की सबसे सस्ती लग्जरी कार (शुरुआती कीमत 21.5 लाख) जल्द ही शोरूम में होंगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा तो गुरुवार को ही मिनी एसयूवी 'Quanto' लॉन्च करने जा रही है। 1500 सीसी इंजन क्षमता वाली इस कार की शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये होने की उम्मीद है। (बिल गेट्स से ज्यादा महंगी कार से चलते हैं अंबानी, तस्वीरों में देखिए 20 बड़े सीईओज की कारें)
इन कंपनियों का मानना है कि कम कीमत वाले नए प्रोडक्ट्स के जरिये घरेलू कार मार्केट पर छाया अंधेरा कम हो सकेगा। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने हाल में सीआरआर में कटौती की है जिससे बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ेगी और ऑटो लोन पर ब्याज की दरें कम होंगी। कंपनियों ने इस मौके पर ध्यान में भी रखा है। (पढ़ें : 6 लाख से 1.5 करोड़ तक की SUV)
मारुति की नई नई ऑल्टो को लेकर बाजार और ग्राहकों के बीच काफी उत्सुकता है। यह मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से है। कंपनी को उम्मीद है कि पुरानी ऑल्टो की जगह नई कार लाने से बिक्री में और इजाफा होगा। ग्राहकों को उम्मीद है कि उन्हें अपनी गाढ़ी कमाई की ज्यादा कीमत (वैल्यू फॉर मनी) वसूल होगी। नई ऑल्टो को लेकर कई तरह की अफवाह और जानकारियां सामने आ रही हैं। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें इससे जुड़े पांच FACTS और RUMOURS....
बिल गेट्स से ज्यादा महंगी कार से चलते हैं अंबानी, तस्वीरों में देखिए
PICS: देखिए उन कारों की एक झलक जो होंगी दीवाली से पहले भारत में लॉन्च







