सस्ती कार की कीमत में लॉन्च हुई MARUTI की नई स्पोर्टी कार, देखिए अंदर के नजारे

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी हैचबैक कार ए स्टार का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया। कंपनी की सबसे सफल कारों में से एक इस कार की लॉन्चिंग कीमत पुरानी ए-स्टार की तुलना में 14990 रुपये ज्यादा है। कंपनी ने नई ए-स्टार को 3.76 लाख से लेकर 4.61 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत के साथ बाजार में उतारी है।
कंपनी ने ग्राहकों को ए-स्टार एकेटीआईवी कार के लिए वीएक्सआई और वीएक्सआई टी के रूप में दो विकल्प दिए हैं। वहीं, लिमिटेड एडिशन वाली इस ए-स्टार में 14 नए फीचर्स भी दिए हैं। इनमें कई शानदार और एसयूवी कार के फीचर्स भी हैं।
पेट्रोल वर्जन में न्यू ए-स्टार को दमदार ताकत देने के लिए 998 सीसी का के10बी इंजन लगाया है। इस इंजन के साथ यह कार प्रति लीटर 19 किलोमीटर का माइलेज देती है।
यूथ राइडर्स को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने न्यू ए-स्टार में व्हाइट और रेड कलर कंबिनेशन भी बेहद शानदार दिया है। हॉट लुक के लिए कार का बंपर, ओआरवीएमएस, स्पवाईलस और ट्रिम का कुछ हिस्सा रेड कलर में है। वहीं, कार का बाकी कलर व्हाइट है।
न्यू ए-स्टार के अंदर और बाहर भी लुक के मामले में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नए बदलाव के रूप में कंफर्ट सीट कवर, स्टियरिंग व्हील कवर, फ्लोर मैट और पीछे की ओर पार्सल ट्रे जैसे फीचर्स हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें कैसी दिखती है लिमिटेड एडिशन में लॉन्च हुई न्यू ए-स्टार।







