क्या आपको पता है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की दुनिया में सबसे सस्ती कार कौन सी है। अगर नहीं, तो चलिए हम बता देते हैं आपको।
मारुति की सुजुकी मारुति 800 पूरी दुनिया में मारुति की सबसे सस्ती कार है। दक्षिण अमेरिका-भारत सभी जगह इसे ही मारुति अपने सबसे कम दाम वाली कार बताती है। टाटा नैनो के बाद से कंपनी का ध्यान अपनी छोटी कारों की ओर काफी बढ़ गया है।
मारुति की इस कार का दाम 4994 डॉलर है। दुनिया की 10 सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में भी ये कार दूसरे नंबर पर काबिज है। गौरतलब है कि वर्तमान में टाटा की नैनो कार को विश्व की सबसे सस्ती कार होने का दर्जा मिला हुआ है।