टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस महीने की 29 तारीख को एक बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी उस दिन अपना बहुप्रतीक्षित विंडोज 8 पेश करेगी। यह इतने सारे नए फीचरों से लैस होगा कि आप हैरान रह जाएंगे।
माइक्रोसॉफ्ट की यह पेशकश दरअसल एक कंप्य़ूटर ऑपरेटिंग सिस्टम है जो आपको इतनी सुविधाएं देगा कि आपके लिए सब कुछ बेहद आसान हो जाएगा। आप जब अपना कंप्यूटर खोलेंगे तो आपको मौसम, आज का कैलंडर, दोस्तों के स्टेटस, मूवी की सूची वगैरह सब कुछ सामने होंगे।
इसमें एक टच कीपैड होगा और यूजर्स की सुविधा के लिए कई ऑप्शन होंगे। इसका कीबोर्ड ऐसा होगा कि इससे टाइपिंग बेहद आसान हो जाएगी। इसके अलावा इससे गलत शब्द स्वतः सही होते चले जाएंगे और आपको रुककर देखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
यह टेबलेट कंप्यूटरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ऐप्प स्टोर भी है जहां जोकर कई तरह के ऐपप्लीकेशन प्राप्त किए जा सकते हैं।
Related Articles: