विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Damoh >> १५ साल में एक बार भी नहीं रखा गया गोदाम में माल

१५ साल में एक बार भी नहीं रखा गया गोदाम में माल

Matrix News | Jul 16, 2012, 12:20PM IST
 
 

पथरिया फाटक के पास चार मालगोदाम बनवाए थे लेकिन लोगों ने दरवाजे, खिड़कियां निकाल लिए तथा गोदाम को निस्तार का साधन बना लिया
भास्कर संवाददाता-!- दमोह
रेलवे के लाखों रुपए के मालगोदाम बिना उपयोग के ही कंडम हो गए हैं और उनका उपयोग शौचालय के रूप में होने लगा है फिर भी रेल प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है।
करीब १५ साल पहले रेलवे ने पथरिया फाटक के पास चार गोदाम माल रखने के लिए बनवाए थे लेकिन बनने के बाद से आज तक उनका इस्तेमाल नहीं किया गया। धीरे-धीरे लोगों ने दरवाजे, खिड़कियां निकाल लिए तथा गोदाम को निस्तार का साधन बना लिया। शौच स्थान के रूप में गोदामों का उपयोग होने से आसपास दुर्गंध आने लगी है जिससे सरकारी आवास में रहने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। राहगीर जब उस सड़क से निकलते हैं तो उन्हें भी नाक पर रूमाल रखना पड़ता है। कमल विश्वकर्मा, अन्नू सेन ने बताया कि जब से गोदामें बनी हैं तभी से खाली पड़ी हुई हैं। अब लोगों ने उन्हें शौचालय बना लिया है। गोदाम के टीन और दीवारें भी क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। रेल प्रशासन ने लाखों रुपए खर्च तो कर दिए लेकिन अब उनकी देख-रेख भी नहीं की जा रही है। जब उनका उपयोग होना ही नहीं था तो निर्माण का औचित्य क्या था। इस संबंध में आईओडब्ल्यू आरयू खान का कहना है कि कोई भी निर्माण जरूरत के हिसाब से किया जाता है। गोदामों का उपयोग वाणि'य विभाग को करना होता है। यह सागर सब डिवीजन के अधीन हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment