विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Aaj Ki Raajniti >> National Council Meet Of BJP From March 2

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दो मार्च से

एजेंसी | Feb 09, 2013, 15:48PM IST
 
 

 
नई दिल्ली. भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक दो मार्च से राष्ट्रीय राजधानी में होगी जिसमें राजनाथ सिंह को नया अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर मुहर लगाए जाने के साथ इस साल होने जा रहे विधानसभाओं और आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में देश की राजनीतिक, आर्थिक और आंतरिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिषद की बैठक में कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों और संभवत: इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि देश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के चलते लोकसभा चुनाव अपने निर्धारित समय से पहले 2014 की बजाय इसी साल हो सकते हैं। 
 
 
परिषद की इस बैठक में संसद के दोनों सदनों के सभी भाजपा सदस्य, विधानसभाओं और विधान परिषदों के पार्टी के सभी सदस्य, प्रदेश इकाइयों के सभी पदाधिकारी, भाजपा के सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री, पार्टी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयोजक, पार्टी के जिला अध्यक्ष, महापौर, उप महापौर और पार्टी से जुड़े जिला पंचायतों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। नकवी ने बताया कि नगालैंड और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में भाजपा जदयू तथा वहां के क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। नगालैंड में वह नगा पीपुल्स फ्रंट और मिजोरम में नेशनल पीपल्स फ्रंट से समझौता करेगी। त्रिपुरा में भाजपा 60 में से 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मिजोरम में वह 13 और नगालैंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजनाथ सिंह 11 फरवरी से त्रिपुरा से पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। अरुण जेटली और सुषमा स्वराज भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। 
 
 
प्रधानमंत्री निवास पर 20 को धरना देगी भाजपा 
 
नई दिल्ली. भाजपा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पार्टी के शिविरों में आतंकी प्रशिक्षण देने संबंधी अपने आरोप के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो 20 फरवरी को वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निवास पर धरना प्रदर्शन करेगी। पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा, ‘शिंदे के गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए केवल गृह मंत्री को ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर भाजपा सड़क से संसद तक हल्ला बोलेगी।’यूपीए को ‘आतंकियों से मित्रता’ बरतने वाली सरकार बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह वास्तविक आतंकियों को क्लीन चिट देती है और राष्ट्रवादियों पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि शिंदे के बयान से भाजपा ही नहीं, भारत की छवि को गहरा धक्का लगा है। 
 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment