विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> त्योहारी सीजन में चमका एनबीएफसी का कारोबार

त्योहारी सीजन में चमका एनबीएफसी का कारोबार

बिजनेस भास्कर नई दिल्ली | Dec 12, 2012, 02:21AM IST
 
 


सीजन के दौरान ग्राहकों ने जमकर लिए रिटेल लोन
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) के कारोबार में अगस्त से लेकर अब तक 25 से 30 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है। इन कंपनियों में मुख्य रूप से बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्र फाइनेंस और एलएंडटी फाइनेंस शामिल हैं। ग्राहकों ने इन कंपनियों के जरिए त्योहारी ऑफरों का पूरा फायदा उठाया है।


बजाज फिनसर्व के प्रेसिडेंट (कंज्यूमर फाइनेंस) देवांग मोदी ने बताया कि पांच माह के दौरान कंपनी के कारोबार में 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। कंपनी की लोन बुक का आकार इस अवधि में 1,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,900 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अगस्त के दौरान ग्राहकों के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल और लाइफस्टाइल उत्पादों के लिए स्पेशल ऑफर पेश किए थे, जिसका लोगों ने पूरा लाभ उठाया।


महिंद्र एंड महिंद्रा फाइनेंस के एमडी रमेश अय्यर ने बताया कि सितंबर से अब तक कंपनी की लोन बुक में 25 फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण रिटेल सेगमेंट खासकर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर ग्राहकों द्वारा किया गया ज्यादा खर्च है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल लोगों द्वारा की जाने वाली खरीदारी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


हमें उम्मीद है कि दिसंबर अंत तक कारोबार बेहतर रहेगा।
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग के निदेशक एन. शिवरमन ने बताया कि कंपनी कंज्यूमर ड्यूरेबल फाइनेंस क्षेत्र में उतर चुकी हैं और इसे इसका काफी फायदा भी मिल रहा है।


पिछले चार-पांच माह के दौरान कंपनी के रिटेल लोन में 15 फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्होंने कुल कारोबार की जानकारी नहीं दी। मोदी ने बताया कि इस अवधि के दौरान कंपनी ने 6 लाख से ज्यादा के लोन आवेदन हासिल किए हैं। इसके अलावा, स्पेशल ऑफर से जुडऩे वाले ग्राहकों की संख्या करीब 5,000 रही।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment