विज्ञापन
 
Home >> Politics >> National Leaders >> Raj Thackeray >> Raj Thackeray Blames ‘Bihari’ Migrants For Delhi Gang-Rape

फिर राज- नीति, बिहारियों ने किया गैंगरेप

dainik bhaskar.com | Jan 06, 2013, 18:09PM IST
 
 

 
दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ जहां पूरा देश एकजुट हो आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहा है वहीं दूसरी ओर अपनी भड़काऊ बयान के लिए मशहूर राज ठाकरे ने गैंगरेप के आरोपियों को बिहार का बताकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। 
 
महाराष्ट्र नवनिर्वाण सेना के चीफ राज ठाकरे ने एक बार फिर बिहारियों को निशाना बनाया है। राज ने एक कार्यक्रम में दिल्ली में हुए गैंगरेप की घटना पर कहा कि पूरा देश बलात्कारियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहा है लेकिन कोई यह नहीं कहता कि आखिर बलात्कारी कौन हैं। गैंगरेप की घटना शर्मनाक है और ऐसा किसी भी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए लेकिन यह भी सच है कि सारे आरोपी बिहारी हैं। इस बारे में कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है मैं कहता हूं तो केस लगा दिया जाता है।
 
इससे पहले भी राज ने महाराष्ट्र में बिहारियों की उपस्थिति का विरोध किया था। बिहारियों पर उनकी टिप्पणियों पर काफी बवाल हुआ था और उनका इस मामले पर  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से लंबा वाकयुद्ध भी हुआ था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment