विज्ञापन
 
 
 

रजनी संग दीपिका

 
Source: BBC Hindi   |   Last Updated 05:45(10/02/12)
 
 
 
| Email  Print Comment
 


तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फ़िल्म 'कोचडैयान' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को साइन कर लिया गया है.

इससे पहले वो रजनीकांत के ही साथ फ़िल्म 'राणा' में दिखने वालीं थी, लेकिन इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत बीमार हो गए थे. जिसके बाद इस फ़िल्म की शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई.

इसी बीमारी की वजह से रजनीकांत को काफ़ी समय के लिए फ़िल्मों से दूर होना पड़ा था. बाद में फ़िल्म 'राणा' में अभिनेत्री चुनी गईं दीपिका को ही फ़िल्म 'कोचडैयान' में लेने का फ़ैसला किया गया.

दीपिका पादुकोण की पीआर टीम के साथ-साथ फ़िल्म 'कोचडैयान' के निर्माताओं की ओर से भी इस ख़बर की पुष्टि कर दी गई है.

इस फ़िल्म को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या निर्देशित कर रही हैं. ये एक पीरियड फ़िल्म होगी. जिसमें ढेर सारे स्पेशल इफ़ेक्स का इस्तेमाल किया जाएगा.

इस फ़िल्म को लेकर लोगों में काफ़ी उत्सुकता है. इस फ़िल्म के पोस्टर में रजनीकांत को सिक्स पैक एब्स में दिखाया गया है और दाढ़ी बढ़ाए हुए रजनीकांत एक साधु जैसे लुक में दिखाई दे रहे हैं.

ये फ़िल्म एक हाइटेक फ़िल्म होगी जिसे थ्री डी में भी बनाया जाएगा. इस फ़िल्म में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ़ भी दिखाई देगें.

बतौर निर्देशक ये सौंदर्या की पहली फ़िल्म होगी. इस फ़िल्म से पहले रजनीकांत की फ़िल्म 'रोबोट' रिलीज़ हुई थी जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी खासी सफलता हासिल की थी.

 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 


Copyright © 2011-12 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.