विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Company News >> Ranbaxy Daichi Sell In Romania's Anti-Hypertension Drug

रैनबैक्सी रोमानिया में बेचेगी डाईची की हाइपरटेंशन रोधी दवा

बिजनेस ब्यूरो | Apr 20, 2012, 01:25AM IST
 
 


कदम:- रोमानिया में रैनबैक्सी की सहायक कंपनी तेरापिया रैनबैक्सी सेवीकार लांच करेगी जो ओलमेसार्टन तथा अल्मोडिपाइन बेसीलेट टैबलेट्स का एक फिक्स्ड डोज कांबीनेशन है
दवा कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज और उसकी पैरेंट कंपनी डाईची सांक्यो ने आज कहा कि वे रोमानिया में अपनी सहयोगात्मक बिजनेस रणनीति के तहत हाइपरटेंशन रोधी दवा सेवीकार को लांच करेंगे। रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज और डाईची सांक्यो ने एक संयुक्त बयान में कहा कि रोमानिया में रैनबैक्सी की सहायक कंपनी तेरापिया रैनबैक्सी सेवीकार लांच करेगी जो ओलमेसार्टन तथा अल्मोडिपाइन बेसीलेट टैबलेट्स का एक फिक्स्ड डोज कांबीनेशन है।


रैनबैक्सी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अरुण साहनी ने कहा कि डाईची सांक्यो के साथ सिनर्जी का लाभ उठाना हमारी बिजनेस रणनीति का एक हिस्सा है और हाइब्रिड बिजनेस मॉडल के एक पार्ट के रूप में हमारी तीसरी पेशकश है। डाईची सांक्यो के स्टेबल का एक प्रॉडक्ट सेवीकार रोमानिया में तीन अलग अलग खुराकों में उपलब्ध होगी।


बयान में कहा गया कि इस प्रॉडक्ट के कंपनसेटेड ड्रग की नेशनल लिस्ट में शामिल किए जाने की उम्मीद है जिसका मरीजों को फायदा होगा क्योंकि यह किफायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।


कंपनी के अनुसार, रोमानिया में फार्मास्यूटिकल मार्केट का वैल्यू लगभग 3.3 अरब डॉलर के बराबर का है जिसमें कार्डियोवैस्कुलर सेगमेंट का बड़ा योगदान है। 2011 के दौरान इसने 27.1 करोड़ डॉलर की बिक्री के जरिये इस मार्केट में अपना योगदान दिया था।


2009 में, तेरापिया रैनबैक्सी ने रोमानिया के मार्केट में डाईची का पहला प्रॉडक्ट एक ऑस्टियोपोरोसिस मेडीकेशन लांच किया था तथा इसके बाद 2010 में ऐंटी बैक्टेरियल ड्रग लांच किया था।


दोनों कंपनियों ने एक करार किया था जिसके तहत रैनबैक्सी को डाईची के पोर्टफोलियो की ब्रांडेड दवाओं की ऐसे बाजारों में मार्केटिंग करनी थी जहां जापान की इस कंपनी की मौजूदगी नहीं है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment