Home >> Politics >> National Leaders >> Mayawati >> Recommend President's Rule In UP, Mayawati Requests Governor
माया की मांग, अखिलेश सरकार की जाए बर्खास्त
Agency
| Jan 07, 2013, 16:21PM IST

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल बीएल जोशी से अनुरोध किया है कि वे राज्य में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पहल करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार उत्तर प्रदेश आ रहे हैं ऐसे में राज्यपाल महोदय उन्हें प्रदेश की स्थिति से अवगत कराएं। मायावती के मुताबिक राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान बहुजन समाज पार्टी के सांसद और विधायक भी उनसे मुलाकात कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे।
मायावती ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब और अन्य राज्यों की तुलना में अपराध चरम पर हैं। उन्होंने नोएडा में एक दलित युवती से बलात्कार का मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है और पुलिस इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली भी सामने ला दी है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं।






