विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Political Parties >> Nationalist Congress Party >> Sangma Launches NPP At Central Level, Forms Alliance With NDA

नई पार्टी बना एनडीए में शामिल हुए संगमा

Agency | Jan 05, 2013, 19:14PM IST
 
 

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पीए संगमा ने शनिवार को नई पार्टी बना ली। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)  बनाने के साथ ही वे राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गए। संगमा ने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ते समय राष्टवादी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। संगमा ने बताया कि एनपीपी का चुनाव चिह्न किताब होगा। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा के प्रसार से ही उन्नति संभव है।
 
 
उन्होंने कहा कि एनपीपी मणिपुर में पहले ही राज्य स्तर का मान्यता प्राप्त दल है अब वे मिजोरम में होने वाले चुनावों में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी आदिवासी बहुल राज्यों पर विशेष रूप सक्रिय रहेगी।
 
 
वहीं  राष्ट्रपति चुनाव में संगमा को समर्थन देने के कारण मंत्री पद से हटाए गई उनकी पुत्री अगाथा फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बनी रहेंगी। संगमा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगाथा अगला चुनाव एनपीपी से ही लड़ेंगी। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment