अपने निवेश के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स एकाउंट ऑफ इंडिया ने वेल इंडिया ग्रुप और बीएसई के साथ मिलकर एक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें 150 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सेमिनार के चीफ गेस्ट और द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स एकाउंट ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट राकेश सिंह ने कहा कि ‘हमारा इंस्टीट्यूट आम आदमी को अपने निवेश के प्रति जागरुक बनाने के लिए इस तरह के कई प्रोग्रामों का आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में कर चुका है।
इस दौरान नोएड़ा चैप्टर आईसीएआई के चैयरमेन सूरज प्रकाश ने कहा कि “ इक्विटी डेब्ट के रुप में बिना पब्लिक मनी लगाए कोई भी कंपनी चलाना आर्थिक रुप से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के कदम उठाए हैं।