विज्ञापन
 
Home >> Karobar Jagat >> Arth Jagat >> एसएमई को लुभा रहे बैंक

एसएमई को लुभा रहे बैंक

आशुतोष वर्मा - नई दिल्ली | Dec 12, 2012, 02:25AM IST
 
 


किसकी क्या है योजना'


डेवलपमेंट के्रडिट बैंक - एफडी पर क्रेडिट कार्ड। क्रेडिट कार्ड की सीमा एफडी की वैल्यू की 90 फीसदी तक। एटीएम से नकद लेन-देन पर 24 फीसदी सालाना ब्याज। दो फीसदी प्रोसेसिंग फीस की छूट।
कॉर्पोरेशन बैंक - बैंक तीन नए एसएमई क्रेडिट सेंटर खोलेगा। अभी बैंक के देशभर में ऐसे 16 सेंटर। इन सेंटर्स की बैंक के कुल कारोबार में 5,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।
इंडियन ओवरसीज बैंक - एसएमई लोन सेंटर के लिए नए लोगों की भर्ती। छोटे शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में नए एसएमई लोन सेंटर खोलने की योजना। इसका मकसद एसएमई को आसानी और तेजी से लोन सुविधा देना।
आईडीबीआई बैंक - लघु, छोटे एवं मझोले कारोबारियों को लोन की विशेष सुविधा। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फोकस। महिला उद्यमियों के लिए विशेष उत्पाद पेश करने की योजना जिसमें ब्याज दर पर छूट दी जाएगी।
छोटे एवं मझोले उपक्रमों में कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक एसएमई आधारित नई योजनाएं लाने के साथ मौजूदा योजनाओं का विस्तार कर रहे हैं। आईडीबीआई बैंक, डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र समेत कई बैंकों ने एसएमई सेक्टर में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है।


डीसीबी के हेड (रिटेल एसेट एंड स्ट्रेटजीज एलायंस) अभिजीत बोस ने बताया कि इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ाने के लिए एसएमई केंद्रित उत्पाद पेश कर रहे हैं। आईडीबीआई के सीजीएम आलोक सेनगुप्ता ने बताया कि हम 'एमएसई' नाम से एसएमई ग्राहकों को लोन की सुविधा दे रहे हैं। कॉर्पोरेशन बैंक के कार्यकारी निदेशक अश्विनी कुमार ने बताया कि बैंक अपने एसएमई लोन सेंटर का विस्तार करने की योजना बना रहा है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment