बीजेपी पर कुछ यूं बरसीं सोनिया गांधी
dainikbhaskar.com
| Nov 04, 2012, 13:59PM IST

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी और समाज के पिछड़े लोगों की पार्टी रही है। कोई भी कांग्रेस के नेताओं जैसा नहीं बन सकता है। हम लोगों से किए गए सारे वादे पूरे करेंगे। विपक्ष सरकार को हर तरह से अस्थिर करने की कोशिश में जुटी है और वह सारे विकास कार्यों को बाधित कर रही है। क्या हम उन्हें ऐसा करने देंगे? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और जो भी फैसले लिए जा रहे हैं, वे जरूरी हैं। उन्होंने संसद बाधित करने के लिए मुख्य विपक्षी दल बीजेपी की कड़ी आलोचना की।






