सबसे ख़तरनाक सेलिब्रिटी हैं पोर्न स्टार सनी लियोनी
BBC Hindi | Nov 02, 2012, 10:27AM IST

पोर्न स्टार और बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी साइबर की दुनिया की सबसे खतरनाक सेलिब्रिटी बन गई हैं. कैटरीना कैफ और करीना कपूर का नाम इस फेहरिस्त में दूसरे और तीसरे नंबर पर आता है. ‘मैकैफी’ की ओर से किए गए एक अध्ययन में ये जानकारी सामने आई है कि वेब पेज पर सनी लियोनी से संबंधित किसी भी तरह की खोज सबसे ज्यादा जोखिम भरी है. अध्ययन के मुताबिक लियोनी का नाम इस फेहरिस्त में 9.95 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर है. इनसे संबंधित किसी भी जानकारी को हासिल करते हुए ग़लत लिंक को क्लिक करने का प्रलोभन दिया जाता है. सबसे खतरनाक हस्तियों की टॉप-10 फेहरिस्त में सलमान अकेले पुरुष अभिनेता हैं. हालांकि 2011 में कैटरीना कैफ इस श्रेणी में सबसे ऊपर थी जो इस बार 8.25 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर हैं. जबकि करीना कपूर 6.67 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर सबसे खतरनाक हस्ती की फेहरिस्त में शामिल हैं. प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बासु का नाम भी 'टॉप फाइव' में शामिल है. इस फेहरिस्त में विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और पूनम पांडेय के नाम भी शामिल हैं. आठवां स्थान सलमान खान का है और टॉप 10 की फेहरिस्त में वो अकेले पुरुष अभिनेता हैं.








