सोनिया के पीएम बनने में स्वामी बने थे रोड़ा
agency
| May 04, 2012, 09:20AM IST

आरटीआई आवेदन के जवाब में सचिवालय ने कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल को बताया कि जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रहमण्यम स्वामी का राष्ट्रपति को लिखा पत्र उन वजहों में से एक था जिसे उन्होंने राष्ट्रपति को गोपनीय तौर पर भेजा था। इसके आधार पर राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 75 के आधार पर प्रधानमंत्री नियुक्त करने के अपने अधिकार का उपयोग किया।
आरटीआई आवेदन में 2004 में सोनिया गांधी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने से पहले राजनीतिक दलों या व्यक्तियों द्वारा की गई दावेदारी से जुड़े पत्रों की मांग की गई थी।





