ममेरे भाई ने किया सात साल की बच्ची से रेप
dainik bhaskar news
| Jul 31, 2012, 02:12AM IST

फरीदाबाद.मुजेसर थाने के अंतर्गत संजय कॉलोनी में अपनी बुआ के घर रह रही सात साल की बच्ची को उसके ही ममेरे भाई ने हवस का शिकार बना दिया। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बन गई। उसे एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बच्ची के पिता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। शिवाजी पार्क खांड़सा रोड गुड़गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर में ही परचून की दुकान खोली है।





